खुशबू कुमारी को सौंपी गई उत्तर प्रदेश महिला हैंडबॉल टीम की कमान, 54वीं राष्ट्रीय चैंपियनशिप में करेंगी नेतृत्व

लखनऊ, 28 मार्च 2026,RNN। आगामी 54वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश की सीनियर महिला हैंडबॉल टीम का चयन कर लिया गया है। टीम की कमान खुशबू कुमारी को सौंपी गई है, जबकि तेजस्विनी सिंह को उपकप्तान बनाया गया है।

उत्तर प्रदेश टीम की घोषणा केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेल विभाग द्वारा आयोजित प्रशिक्षण शिविर की समाप्ति के बाद की गई। उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के महासचिव डॉ. आनन्देश्वर पाण्डेय ने चयनित खिलाड़ियों के नामों की घोषणा करते हुए टीम को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने बताया कि चैंपियनशिप के पिछले संस्करण में उत्तर प्रदेश की टीम ने कांस्य पदक हासिल किया था और इस बार टीम से और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है। यह प्रतियोगिता 30 मार्च से 3 अप्रैल 2026 तक बरेली में आयोजित होगी। उत्तर प्रदेश की टीम रविवार को बरेली के लिए रवाना होगी।

उत्तर प्रदेश महिला सीनियर हैंडबॉल टीम के चयनित खिलाड़ी इस प्रकार हैं:
तेजस्विनी सिंह, आकांक्षा सिंह वर्मा, सपना कश्यप, ऋतु पाल, विशाल्या शर्मा, आरती यादव, खुशबू कुमारी, राजपति, रेशमा यादव, सुमन यादव, आराधना त्रिपाठी, नंदिनी पटेल, समृद्धि सिंह, युक्ता तिवारी, निक्की चौहान, निहारिका, खुशबू शर्मा, नैना, सुनीता, रंजना, उषा और शताक्षी।

टीम कोच: मोहम्मद तौहीद।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *