महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव 11 मार्च को लखनऊ में करेंगी बैठक, जनसुनवाई और निरीक्षण

लखनऊ, 10 मार्च। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव 11 मार्च को लखनऊ में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगी। इस दौरान वह महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों की समीक्षा, महिला जनसुनवाई और विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण करेंगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अपर्णा यादव सुबह 10:30 बजे विक्रमादित्य मार्ग स्थित आवास से प्रस्थान कर 11:00 बजे उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग के सभागार, तृतीय तल, विभूतिखंड, गोमतीनगर पहुंचेंगी। यहां वह महिला कल्याण विभाग और अन्य जनपदीय अधिकारियों के साथ महिला उत्पीड़न से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आयोजित बैठक में शामिल होंगी।

बैठक के बाद महिला जनसुनवाई आयोजित की जाएगी, जिसमें पीड़ित महिलाओं की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे।

इसके बाद अपर्णा यादव दोपहर 12:45 बजे महिला आयोग सभागार से प्रस्थान कर 1:00 बजे वन स्टॉप सेंटर, लखनऊ पहुंचेंगी। यहां वह केंद्र का निरीक्षण करेंगी और आयोजित गोद भराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम में भी भाग लेंगी।

इसके पश्चात वह 1:30 बजे वन स्टॉप सेंटर से प्रस्थान कर 1:45 बजे लोक बंधु चिकित्सालय, लखनऊ पहुंचेंगी, जहां अस्पताल का निरीक्षण करने के साथ किट वितरण कार्यक्रम में भी शामिल होंगी।

इन कार्यक्रमों के माध्यम से अपर्णा यादव महिलाओं के कल्याण, सुरक्षा और सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगी तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी देंगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *