राष्ट्रीय लोकदल में दर्जनों लोगों ने ली सदस्यता, संगठन विस्तार पर जोर

लखनऊ/गाजियाबाद। गाजियाबाद के अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट में राष्ट्रीय लोकदल के व्यापार प्रकोष्ठ की ओर से एक संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में व्यापारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) त्रिलोक त्यागी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल और राष्ट्रीय सचिव प्रबुद्ध कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। सभी अतिथियों का बुके और माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन महानगर अध्यक्ष डॉ. रेखा चौधरी ने किया।

इस अवसर पर रोहित अग्रवाल ने वरिष्ठ उद्योगपति प्रभात गर्ग को राष्ट्रीय लोकदल व्यापार प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष (गाजियाबाद) नियुक्त किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पार्टी व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव सहयोग करेगी।

प्रभात गर्ग के साथ आलोक गोयल, देवेंद्र गर्ग, आयुष गोयल और शिवमोहन अग्रवाल सहित कई व्यापारियों ने राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की। वहीं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरीश कंसल ने भी अपने कई समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल होकर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

बैठक में अर्बन कमेटी के उत्तर प्रदेश संयोजक इन्द्रजीत सिंह टीटू ने नगर और महानगरों में पार्टी के विस्तार पर चर्चा करते हुए तय समय में संगठन को मजबूत बनाने का एजेंडा प्रस्तुत किया।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य तेजपाल चौधरी, रामपाल चौधरी, रविन्द्र चौहान, किशन राघव, शेरसिंह मौर्य, तुषार कौशिक और सुनील चौधरी सहित कई नेताओं ने भी संगठन को मजबूत बनाने के लिए अपने सुझाव रखे।

कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव रविन्द्र चौहान, प्रदेश सचिव ओ.डी. त्यागी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य किशन राघव, राजेंद्र चंदेला, रामकुमार पंवार, मनोज त्यागी, संजय बैंसला, अमित त्यागी, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव अरोड़ा, खेल प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष राजू गौतम, युवा महानगर अध्यक्ष तुषार कौशिक, दिनेश शर्मा, शेरसिंह मौर्य, महानगर महासचिव अनीता राजपूत, महानगर उपाध्यक्ष रमन देवी, सुमन अग्रवाल सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष और पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में बड़ी संख्या में नए लोगों ने पार्टी की विचारधारा में आस्था व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *