गरीब, किसान, श्रमिक और युवाओं के जीवन में बदलाव लाने वाला बजट: अनुपम मिश्रा

राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा

लखनऊ। राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा ने प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट को गरीब, किसान, श्रमिक, महिला, युवा और समाज के वंचित वर्गों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि पिछले नौ वर्षों में प्रदेश ने विकास, सुरक्षा और समृद्धि की दिशा में ठोस प्रगति की है और यह बजट जन-अपेक्षाओं पर खरा उतरने वाला है।

अनुपम मिश्रा ने जारी बयान में कहा कि बजट में ग्रामीण विकास, कृषि, रोजगार सृजन, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया है। इससे न केवल आधारभूत संरचना को मजबूती मिलेगी, बल्कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की पहुंच सुनिश्चित होगी।

उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों का उद्देश्य समावेशी विकास है, जिसमें किसानों की आय बढ़ाने, श्रमिकों को सुरक्षा प्रदान करने, महिलाओं के सशक्तिकरण और युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर बल दिया गया है। यह बजट प्रदेश को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

रालोद नेता ने विश्वास व्यक्त किया कि बजट में की गई घोषणाएं जमीनी स्तर पर प्रभावी रूप से लागू होंगी और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार का यह प्रयास प्रदेश को विकास के नए आयामों तक पहुंचाने में सहायक सिद्ध होगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *