डॉ. आनंद किशोर पाण्डेय खेल सुविधा प्रबंधन में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित

लखनऊ। खेल सुविधा प्रबंधन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. आनंद किशोर पाण्डेय को हाल ही में मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल परिसर में आयोजित “शुभारंभ: गीता का संदेश – साइकिल के संग” कार्यक्रम के अवसर पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
उन्हें यह सम्मान उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदान करते हुए  खेल जगत में उनकी उत्कृष्ट सेवाओं, उपलब्धियों और सामाजिक सरोकारों के लिए सराहना की। इस दौरान किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ की कुलपति पद्मश्री प्रोफेसर सोनिया नित्यानंद की विशिष्ट उपस्थिति रही।

वहीं सम्मानित होने के बाद डॉ. आनंद किशोर पाण्डेय ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए “ऑक्सीजन” की तरह है, जो उन्हें जमीनी स्तर पर खेलों के विकास के लिए और अधिक ऊर्जा के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने इस सम्मान के लिए सनातन महापरिषद भारत, मैक्स हॉस्पिटल, लखनऊ साइक्लिंग एसोसिएशन एवं सभी सहयोगी संस्थाओं के प्रति आभार जताया।  बताते चले कि डॉ. आनंद किशोर पाण्डेय ने लखनऊ ही नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर खेल अवसंरचना के विकास एवं संचालन में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *