स्वागत होटल में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, इलाके में फैली सनसनी

शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के बहादुरगंज स्थित स्वागत होटल में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान ऋषिकेश (उम्र लगभग 45 वर्ष) के रूप में हुई है। फिलहाल उसकी मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।

पुलिस ने होटल कर्मचारियों से पूछताछ की है और होटल रजिस्टर के साथ-साथ परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि युवक होटल में कब और किन परिस्थितियों में पहुंचा था तथा घटना से पहले वहां क्या गतिविधियां हुईं।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। घटना के बाद से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *