शाह देश के सबसे नाकाम गृह मंत्री: अभिषेक बनर्जी

कोलकाता, 31 जनवरी – तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी ने शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को देश का “सबसे नाकाम गृह मंत्री” करार दिया और उन पर आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रहने तथा राजनीतिक विरोधियों पर दोष मढ़ने का आरोप लगाया।
कोलकाता हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से मुखातिब बनर्जी ने कहा कि शाह जैसे नेता केवल “पर्यटक” हैं, जो चुनाव के समय राज्य में आते हैं, बड़े-बड़े वादे करते हैं और फिर सब भूल जाते हैं।
शाह के आनंदपुर में अग्निकांड में हुई मौतों के लिए ममता सरकार को जिम्मेदार ठहराने के बारे में पूछे जाने पर बनर्जी ने कहा, “शाह जैसे भाजपा नेता लाशों पर राजनीति कर रहे हैं और गिद्धों की तरह व्यवहार कर रहे हैं।”
उन्होंने कहा, “क्या शाह और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भाजपा शासित गोवा में नाइटक्लब में लगी आग में हुई मौतों के लिए जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए? मध्यप्रदेश में दूषित पानी की समस्या के लिए किसे दोष देना चाहिए? राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में 140 से अधिक लोगों की मौत के लिए कौन जिम्मेदार है? नोटबंदी के समय लंबी कतारों में खड़े होने के कारण हुई लोगों की मौत के लिए कौन जिम्मेदार है?”
बनर्जी ने शाह को “भारत का सबसे विफल और फर्जी गृह मंत्री” बताया। उन्होंने कहा, “अगर वह घुसपैठ की बात करते हैं, तो उन्हें जिम्मेदारी लेनी चाहिए, क्योंकि सीमा की सुरक्षा करने वाली बीएसएफ गृह मंत्री के अधीन है।”
बनर्जी ने शाह पर “विभाजन और नफरत की राजनीति” करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि “किसी भी दुर्भाग्यपूर्ण घटना का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए।”
बनर्जी ने बताया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी रविवार को दिल्ली जाएंगी और दो फरवरी को निर्वाचन आयोग से मिलने वाले एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगी।
उन्होंने कहा, “हमें मुलाकात के लिए शाम चार बजे का समय दिया गया है

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *