शाहजहांपुर: पुलिस अधीक्षक ने सदर बाजार क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

शाहजहांपुर, छह जनवरी। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने थाना सदर बाजार क्षेत्र में पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी पुवायां, क्षेत्राधिकारी तिलहर, क्षेत्राधिकारी यातायात और नगर सर्किल के सभी प्रभारी निरीक्षकों के साथ प्रमुख मार्गों, बाजारों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों एवं संवेदनशील स्थानों का गहन निरीक्षण किया।

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्क रहकर प्रभावी पुलिसिंग करने, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर विशेष निगरानी रखने तथा शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने आमजन से संवाद स्थापित कर उनसे शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया।

राजेश द्विवेदी ने संबंधित अधिकारियों को नियमित गश्त, सतत निगरानी और त्वरित कार्रवाई के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए, ताकि जनपद में आम नागरिकों में सुरक्षा और विश्वास की भावना बनी रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *