रालोद के नवगठित नगरीय निकाय की बैठक का आयोजन

रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री जयंत चौधरी के निर्देश पर गठित रालोद नगरीय निकाय की पहली बैठक आज मंगलवार को लखनऊ के प्रदेश कार्यालय में आयोजित की गई।

बैठक में सर्वप्रथम दिल्ली के लालकिले के निकट हुए धमाके में हताहत हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई एवं इस कायरतापूर्ण हमले की कड़ी निंदा की गई। तदोपरांत बैठक की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा ने नवगठित निकाय के बारे में विस्तृत जानकारी दी। जानकारी देते हुए पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ने बताया कि नगरीय निकाय के गठन का उद्देश्य नगरीय क्षेत्रों में पार्टी के संगठन का विस्तार करना एवं नगर निकायों के चुनावों में पार्टी की भागीदारी सुनिश्चित करना है।

अनुपम मिश्र ने आगे बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा इस नवीन निकाय को सौंपा गया लक्ष्य अत्यंत चुनौतीपूर्ण है। उन्होने आगे बताया कि सभ्यता के विकसित होने के साथ शहरीकरण की प्रक्रिया तेज हुई है। उत्तर प्रदेश भारत वर्ष में सर्वाधिक जनसंख्या के साथ ही सर्वाधिक नगरीय स्थानीय निकायों वाला प्रदेश है वर्तमान में उत्तर प्रदेश में 17 नगर निगम 200 नगर पालिका परिषद 545 नगर पंचायत 762 नगरीय स्थानीय निकाय हैं!

राष्ट्रीय सचिव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा सौंपे गए इस नये दायित्व का पूरे दमखम एवं निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प दोहराते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं का जोर शोर से आगे बढ़ने के लिए आह्वान किया। बैठक में नगर निकाय सदस्य इंद्रजीत सिंह की सलाह पर समयबद्ध रूप से कार्य करने व नगरीय निकाय सदस्यों में शहरों की जिम्मेदारी बांटने पर सहमति जताई गई।

नगर निकाय सदस्य महेश जाटव ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि 16 नवंबर को मथुरा के राष्ट्रीय अधिवेशन के उपरांत अगली बैठक आगरा में आयोजित की जाएगी। बैठक में निकाय सदस्य इंद्रजीत सिंह, महेश जाटव, महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय महासचिव शालिनी सिंह, प्रदेश महासचिव शैलेश सिंह, विकास सिंह व अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ते रहे – https://readnownews.in/

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *