टेनिकॉइट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का खाका तैयार

लखनऊ, 4 जून 2026। उत्तर प्रदेश में टेनिकॉइट खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और खिलाड़ियों के लिए अधिक अवसर सृजित करने के लक्ष्य के साथ टेनिकॉइट एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) गुरुवार को हुई। इस दौरान प्रदेशभर से जुटे पदाधिकारियों ने खेल के विस्तार, नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहन तथा आगामी प्रतियोगिताओं की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया।
अवध रीजेंसी कैसरबाग स्थित उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के मीटिंग हॉल में हुई बैठक में प्रदेश में टेनिकॉइट के विस्तार, खिलाड़ियों के प्रदर्शन को बेहतर बनाने तथा आगामी राज्य एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की रूपरेखा पर चर्चा की गई।

वार्षिक आम बैठक में खिलाड़ियों के बेहतर अवसरों और खेल विस्तार पर जोर

बैठक में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए पदाधिकारियों और जिला सचिवों ने भाग लिया। वाराणसी, बलिया, मऊ, आजमगढ़, लखनऊ, बाराबंकी, सीतापुर, आगरा, शामली, मिर्जापुर, जौनपुर, अयोध्या, गोंडा, गोरखपुर, सुल्तानपुर, कुशीनगर, अम्बेडकरनगर, मुजफ्फरनगर, मथुरा, कानपुर देहात, चंदौली, गौतमबुद्ध नगर, उन्नाव, हरदोई, मैनपुरी, प्रतापगढ़, कानपुर, प्रयागराज, सहारनपुर और मेरठ सहित अनेक जिलों के प्रतिनिधियों ने बैठक में सहभागिता की।
बैठक की अध्यक्षता टेनिकॉइट एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के चेयरमैन डॉ. सैयद रफ़त जुबैर रिजवी ने की। इस अवसर पर महासचिव सिकन्दर विलियम्स, कोषाध्यक्ष मो. नदीम, प्रत्यूष रत्न पांडेय, उपेन्द्र राय, नगेन्द्र विश्वकर्मा, परवेज़ आलम खान, ऋषभ गौतम, सुभाष सिंह, सौरभ सिंह, मिलिंद, अंकित पांडेय और अमित यादव सहित कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में विभिन्न जिलों में टेनिकॉइट गतिविधियों को और सक्रिय बनाने, खिलाड़ियों को अधिक प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराने तथा खेल के प्रचार-प्रसार को गति देने पर विशेष जोर दिया गया। उपस्थित पदाधिकारियों ने प्रदेश में टेनिकॉइट के समग्र विकास के लिए समन्वित प्रयास जारी रखने पर सहमति व्यक्त की।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *