शाहजहांपुर की बेटी वैष्णवी मिश्रा का ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी वॉलीबॉल टीम में चयन

शाहजहांपुर। जनपद के कांट थाना क्षेत्र स्थित मोहल्ला गढ़ी पश्चिमी निवासी कारोबारी संजीव मिश्रा की पुत्री एवं प्रतिभाशाली वॉलीबॉल खिलाड़ी वैष्णवी मिश्रा का चयन ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी टीम के लिए हुआ है। इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है।

वैष्णवी मिश्रा ने कोच हिमांशु गुप्ता के मार्गदर्शन में वॉलीबॉल का प्रशिक्षण प्राप्त किया। बचपन से ही खेल के प्रति समर्पित वैष्णवी ने जिला एवं राज्य स्तर की कई प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर शाहजहांपुर का नाम रोशन किया है। महज 12 वर्ष की आयु में उन्होंने वॉलीबॉल मिनी नेशनल प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश टीम में स्थान बनाया था, जहां टीम ने महाराष्ट्र में तृतीय स्थान प्राप्त किया।

लगातार मेहनत और लगन के बल पर वर्ष 2023 में वैष्णवी का चयन स्कूल नेशनल के लिए उत्तर प्रदेश टीम में हुआ। अब उन्होंने नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी टीम में स्थान सुनिश्चित करते हुए ऑल इंडिया प्रतियोगिता में प्रतिभाग का अवसर प्राप्त किया है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता चेन्नई में आयोजित की जाएगी।

वैष्णवी की इस सफलता पर उनके कोच हिमांशु गुप्ता तथा माता-पिता ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *