एसटीएफ ने 25 हजार के इनामी को पकड़ा

लखनऊ,14 मई 2026 (यूएनएस)। लखनऊ में यूपीएसटीएफ ने चंदौली जिले के एक इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले कई महीनों से फरार चल रहा था और पुलिस को चकमा देकर छुपकर रह रहा था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। एसटीएफ ने आरोपी को आशियाना इलाके से गिरफ्तार किया।

एसटीएफ को सूचना मिली थी कि चंदौली के थाना सैयदराजा में दर्ज मुकदमे में वांछित आशुतोष सिंह लखनऊ में छिपकर रह रहा है। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ लाल प्रताप सिंह के निर्देशन में टीम गठित की गई। मुख्य आरक्षी गौरव सिंह, विनोद सिंह और अखिलेश कुमार ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को बुधवार शाम करीब 7.10 बजे मां गायत्री स्वीट्स एवं नमकीन के पास, नाबार्ड बैंक के निकट पावर हाउस रोड एलडीए कॉलोनी से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान चंदौली के थाना सैयदराजा क्षेत्र निवासी आशुतोष सिंह के रूप में हुई है। उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि जून 2025 में पारिवारिक संपत्ति की पैमाइश के दौरान उसके परिवार के शैलेन्द्र कुमार सिंह से विवाद हो गया था।

आरोप है कि विवाद के दौरान उसने अपने साथी गोलू उर्फ राजीव सिंह के साथ मिलकर शैलेन्द्र सिंह को दौड़ाकर जान से मारने की धमकी दी थी और हवा में कई राउंड फायरिंग की थी। घटना के बाद उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था।

जिसके बाद से वह फरार चल रहा था और लखनऊ में छिपकर रह रहा था। आरोपी के खिलाफ थाना सैयदराजा में केस दर्ज है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *