अवधेश दीक्षित एक बार फिर कैंट बोर्ड के नामित सदस्य, रक्षा मंत्रालय के पुनर्गठन में मिली जिम्मेदारी

शाहजहांपुर — भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी राजपत्र अधिसूचना के तहत देशभर की छावनी परिषदों के पुनर्गठन के क्रम में शाहजहांपुर छावनी परिषद के लिए अवधेश दीक्षित को नागरिक संबंधी मामलों का नामित सदस्य पुनः नियुक्त किया गया है। उनके इस मनोनयन को छावनी क्षेत्र के विकास और नागरिक सुविधाओं के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

पुनर्गठन के तहत छावनी परिषद में अध्यक्ष के रूप में ब्रिगेड कमांडर और अधिशासी अधिकारी के साथ अवधेश दीक्षित को भी अहम दायित्व सौंपा गया है। उल्लेखनीय है कि अवधेश दीक्षित पिछले 33 वर्षों से कैंट बोर्ड से जुड़े हुए हैं और अपने लंबे अनुभव के दौरान वे उपाध्यक्ष पद सहित विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके हैं।

उनके दोबारा मनोनयन की खबर से जनपद में हर्ष का माहौल है। उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, भारत सरकार के मंत्री जितिन प्रसाद, सांसद अरुण सागर, कैंट म्यूजियम कम्युनिटी के संयोजक डॉ. विकास खुराना, भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और गणमान्य व्यक्तियों ने अवधेश दीक्षित को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों का मानना है कि अवधेश दीक्षित के लंबे अनुभव और छावनी क्षेत्र की समस्याओं की गहरी समझ से नागरिक सुविधाओं के विस्तार, बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण और विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *