52वीं सीनियर महिला राज्य कबड्डी चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ

शाहजहांपुर। जनपद में 52वीं सीनियर महिला राज्य कबड्डी चैंपियनशिप (जोन–बी) का मंगलवार को भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज, खिरनीबाग के क्रीड़ा मैदान में किया गया। दो दिवसीय यह चैंपियनशिप 16 से 17 दिसंबर तक चलेगी।

प्रतियोगिता का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने मुख्य अतिथि के रूप में नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर किया। इस अवसर पर आयोजक मंडल द्वारा पुलिस अधीक्षक को प्रतीक चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।

उद्घाटन समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का विकास करते हैं। उन्होंने कहा कि महिला खिलाड़ियों की उपलब्धियां समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं और युवतियों को आगे बढ़ने की दिशा दिखाती हैं।

यह चैंपियनशिप स्व. डॉ. जी. एल. कनोइजिया (पूर्व सांसद) मेमोरियल के तत्वावधान में आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम में महिला कबड्डी खिलाड़ी, खेल संघ के पदाधिकारी, आयोजक समिति के सदस्य एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस द्वारा आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *