हरियाणा के पूर्व विधायक रविन्द्र मछरौली अब राष्ट्रीय लोक दल में

लखनऊ:राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय सचिव व झारखंड तथा नगरीय निकाय समिति के प्रभारी अनुपम मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय मंत्री सह राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह जी के नेतृत्व, नीतियों और विचारधारा में विश्वास जताते हुए हरियाणा के वरिष्ठ नेता एवं समालखा से पूर्व विधायक श्री रविन्द्र मछरौली ने राष्ट्रीय लोक दल की सदस्यता ग्रहण की।

चौधरी जयन्त सिंह जी ने लोकबंधन (हरा धागा) बाँधकर रविंद्र मछरौली जी का पार्टी में स्वागत किया।इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री श्री अनिल कुमार एवं राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) श्री त्रिलोक त्यागी भी उपस्थित रहे।त्रिलोक त्यागी ने बताया कि पूर्व विधायक श्री रविन्द्र मछरौली जी का राष्ट्रीय लोक दल परिवार में शामिल होना पार्टी के लिए राजनीतिक मजबूती है। उनके लंबे राजनीतिक अनुभव, जनाधार और क्षेत्र में सक्रिय भूमिका से संगठन को ज़मीनी स्तर पर नई ऊर्जा मिलेगी।

केबिनेट मिनिस्टर अनिल कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय लोक दल सदैव किसान, मज़दूर, कमेरे वर्ग और वंचित समाज के अधिकारों की आवाज़ बुलंद करता रहा है। श्री रविन्द्र मछरौली जी का पार्टी में आगमन इस विचारधारा को और अधिक सशक्त करेगा तथा हरियाणा में संगठन को मजबूती प्रदान करेगा।

राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा ने राष्ट्रीय लोक दल परिवार की ओर से श्री रविन्द्र मछरौली जी एवं उनके सभी साथियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री चरण सिंह जी की विचारधारा और सिद्धांतों को सर्वोपरि रखते हुए उनके सपनों को साकार करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *