शाहजहांपुर, 3 जनवरी: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार क्रांतिकारी शिक्षाविद और महान समाज सुधारक सावित्री बाई फुले की जयंती शनिवार को जनपद शाहजहांपुर के बिजलीपुरा स्थित समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सावित्री बाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और महिला शिक्षा तथा सामाजिक समानता के लिए उनके अतुलनीय योगदान को याद किया।
जयंती समारोह के तहत आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता सपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान ने की। गोष्ठी में वक्ताओं ने सावित्री बाई फुले के जीवन संघर्ष, महिला शिक्षा के क्षेत्र में उनके ऐतिहासिक प्रयासों और सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध किए गए आंदोलनों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि सावित्री बाई फुले ने शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम बनाया और उनका जीवन आज भी समाज को नई दिशा देने वाला है।
गोष्ठी में पूर्व विधायक राजेश यादव, पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा, पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा, सपा प्रदेश सचिव रामसूरत यादव और विजय सिंह, सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश प्रमुख महासचिव सैयद रिजवान अहमद, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी ज्योत्सना कश्यप, नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्लाह सिद्दीकी, सपा महानगर अध्यक्ष चौधरी रामकुमार भोजवाल तथा सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव विकास चंद्र एडवोकेट सहित कई नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में सपा जिला उपाध्यक्ष अवधेश कुमार पाल, संजीव कुमार वर्मा, ओंकार सिंह, अजफर अली खान, मिश्रीलाल पटेल, सपा अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष हफीज अंसारी, सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मोनू कुरैशी, पुवायां नगर अध्यक्ष राजकुमार शर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।
इसके अलावा रामवीर सिंह सोमवंशी, जितेंद्र प्रसाद प्रधान, गोपाल अग्निहोत्री, लखन प्रताप सिंह, पूर्व सभासद दुर्गेश कुमार गुप्ता, सत्येंद्र यादव, अनूप कुमार वर्मा, शहाब खान, अनवर सईद, अक्षय भोजवाल, धनपाल सिंह यादव, नेहाल खान, तय्यब खान, रामनिवास यादव, संतोष कुमार पाल, सुनील यादव, विदेशी यादव, अरशद खान, इकबाल खान, तेजपाल यादव, शिवम राजपूत, अभिषेक गुप्ता, अवनीश यादव, अनिल दास, टिंकू सिंह, मोहम्मद शाहनवाज जिलानी, अजीम खान, शफी-उर-रहमान, सैयद शकील मियां, कौशल यादव, रुखसार अली, सौमित्र यादव, जितेंद्र कुमार, मोहम्मद रमीज, अरविंद सिंह यादव, सिद्दीक खान, राकेश शुक्ला, पी.एल. गौतम, सुनील सागर, जितेंद्र यादव, मोहम्मद रफी अंसारी, रमेश कश्यप, पवन वर्मा, रानू खान, आसिफ, मोहम्मद इकबाल मंसूरी, इमरान मंसूरी, गुलफाम, संजय कुमार पासवान, आसिफ कुरेशी, धर्मवीर पासवान, रोहित कुशवाहा, मोहित वर्मा, उमेश कश्यप, जोगिंदर सिंह यादव, अभिषेक दिनकर, मोहम्मद हसन, यश मौर्य और श्लोक मौर्य सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने सावित्री बाई फुले के विचारों को आत्मसात करते हुए शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के लिए निरंतर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
