शाहजहांपुर: लुटेरों से पुलिस की मुठभेड़, एक घायल लुटेरा लखनऊ रेफर

शाहजहांपुर। बीती 6 नवंबर को थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र में खाद्य सचिव से हुई तीन लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीसरे आरोपी को गोली लगी है और उसे बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया।

पुलिस ने गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के कब्जे से दो तमंचे, कारतूस, लूटे गए कुल 25 हजार रुपए, 02 रजिस्टर, 01 फाइल, 01 चेकबुक, 03 सहकारी कृषक पंजिका पुस्तक, 01 बैग और लूट में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की है।

पकड़े गए अभियुक्तों में हरदोई के थाना पाली क्षेत्र के गांव हडहा मलकापुर का रहने वाला रवि मिश्रा और शाहजहांपुर के थाना अल्लाहगंज के गांव सपहा का रहने वाला गोपाल उर्फ ओमेंद्र उर्फ मनीष शामिल हैं। जबकि घायल अभियुक्त हरदोई के गांव अटवा का रहने वाला अब्बास गाजी है।

एसपी ने बताया कि लूट के दो अभियुक्तों को लखनऊ एसटीएफ टीम ने गिरफ्तार किया। तीसरे आरोपी अब्बास गाजी को पकड़ने के लिए पुलिस हरदोई गई, जहां वह मोटरसाइकिल से भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया, और सेहरामऊ बार्डर पर अब्बास ने फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में अब्बास को गोली लगी।

गंभीर रूप से घायल अब्बास को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया और बेहतर उपचार के लिए लखनऊ हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच और लूट में शामिल अन्य सहयोगियों की खोज जारी है।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ते रहे : https://readnownews.in/

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *