शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की बहादुरगंज–पचराहा इकाई का आज औपचारिक रूप से गठन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पंकज वर्मा सर्फ़ और महानगर अध्यक्ष जितेंद्र नाथ शुक्ला ने की।
बैठक का संचालन वरिष्ठ जिला महामंत्री रमेश चंद्र शुक्ला और जिला महामंत्री अनीस खान ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के अंत में युवा जिला अध्यक्ष अनवार ने आभार व्यक्त किया।
बैठक में सर्वसम्मति से निम्नलिखित पदाधिकारियों का चयन किया गया:
मो. आलम – इकाई अध्यक्ष
पंकज वर्मा – महानगर उपाध्यक्ष
मुदित – कंप्यूटर एसोसिएशन अध्यक्ष
रेहान खान – उपाध्यक्ष
विक्की – कोषाध्यक्ष
नोमान – जिला मंत्री
अन्य पदाधिकारियों में तनवीर खान, इमरान अली, दीपक कश्यप, मोहित वर्मा, जफ़र अहमद, जीशान जावेद, इलियास कुरैशी और वसीउल्लाह को भी शामिल किया गया।
कार्यक्रम में दर्जनों व्यापारियों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की और आदर्श व्यापार मंडल को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर व्यापारिक समुदाय ने संगठन के माध्यम से व्यापारिक हितों की रक्षा और क्षेत्र में विकास के लिए सक्रिय भागीदारी का आश्वासन दिया।
अधिक जानकारी के लिए पढ़ते रहे : https://readnownews.in/
