लखनऊ I ईपीएस- 95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति द्वारा आज गोमती नगर स्थित ईपीएफओ के क्षेत्रीय कार्यालय पर न्यूनतम पेंशन 7500/- ,महंगाई भत्ता एवं मुफ्त चिकित्सा सुविधा की मांग को लेकर पेंशनरों ने जोरदार प्रदर्शन किया I पेंशनरों ने कहा कि प्रधानमंत्री, श्रम मंत्री और वित्त मंत्री द्वारा पेंशन बढ़ोतरी का बार-बार आश्वासन देने के बावजूद अभी तक इसकी घोषणा नहीं की गई है I
सरकार भिन्न-भिन्न योजनाओं में बिना किसी अंशदान के 3-4 हजार पेंशन बांट रही है जबकि ईपीएस- 95 पेंशनरों को 30-35 साल अपने सेवा काल में नियमित पेंशन अंशदान ईपीएफओ में जमा करने के बावजूद औसतन 1171/- मासिक पेंशन दी जा रही है जो कि देश के 81 लाख वृद्ध पेंशनरो के साथ घोर अन्याय है I केंद्र सरकार अपने वायदे के मुताबिकआगामी बजट में न्यूनतम पेंशन 7500/- करने की घोषणा करें I
प्रदर्शन के दौरान ईपीएफओ आयुक्त अश्विनी कुमार को श्रम मंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया उन्होंने इसे तत्काल दिल्ली फॉरवर्ड करने का आश्वासन दिया I सभा स्थल से मुख्य सड़क तक पेंशनरों ने रैली निकाली और नारेबाजी की I
प्रदर्शन में रोडवेज आवश्यक वस्तु निगम, अपट्रान, एचएएल , आईटीआई, सीड कॉरपोरेशन, एफसीआई , वन निगम, निर्माण निगम सहित अनेक निगमो और निजी संस्थाओं के लखनऊ, लखीमपुर, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी, रायबरेली देवीपाटन मंडल के बड़ी संख्या में पेंशनर शामिल हुए I
सभा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के एस तिवारी, राष्ट्रीय सचिव राजीव भटनागर, प्रांतीय महामंत्री राजशेखर नागर,आर एन द्विवेदी,प्रांतीय उपाध्यक्ष नासिर खां, प्रांतीय संगठन मंत्री पीके श्रीवास्तव, प्रांतीय मुख्य समन्वयक, उमाकांत सिंह विसेन प्रांतीय कोषाध्यक्ष दिलीप पांडे,प्रांतीय मीडिया प्रभारी सुभाष चौबे ,मंडल उपाध्यक्ष ए पी सिंह मंडल सचिव अशोक वाजपेई ,महिला प्रकोष्ठ की प्रांतीय अध्यक्ष गीता वर्मा, प्रांतीय संगठन मंत्री सुनीता सोनकर सुमनलता श्रीवास्तव , ,डीडी यादव सतीश अग्निहोत्री राकेश द्विवेदी, जी के बहल, एस पी पांडेय, पी सी कुरील, एस पी सिंह, विनोद कुमार आदि ने संबोधित किया I
