जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए संवेदनशीलता के निर्देश

लखनऊ, 27 अप्रैल 2026 (यूएनएस)। योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जनता दर्शन कार्यक्रम में प्रदेश भर से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ उनका समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार के लिए रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री ने जनसेवा के अपने संकल्प को प्राथमिकता दी।

मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में उपस्थित लोगों से एक-एक कर मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं और प्रार्थना पत्र लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राजस्व और पुलिस से जुड़ी शिकायतों में किसी भी तरह की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी और तय समयसीमा में समाधान सुनिश्चित करना होगा।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कुछ फरियादियों से यह भी पूछा कि क्या उन्होंने अपने जनपद के अधिकारियों से पहले संपर्क किया था। जब कई लोगों ने ऐसा न करने की बात कही, तो मुख्यमंत्री ने उन्हें सलाह दी कि भीषण गर्मी में अनावश्यक परेशान होने के बजाय पहले स्थानीय स्तर पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि हर हाल में सुनवाई होगी और उचित समाधान भी मिलेगा।

सीएम योगी ने लोगों से अपील की कि गर्मी के मौसम में अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। इस दौरान कार्यक्रम में आए बच्चों के साथ भी उन्होंने आत्मीयता दिखाई। मुख्यमंत्री ने बच्चों को चॉकलेट देकर आशीर्वाद दिया, जिससे वहां मौजूद माहौल भावनात्मक और स्नेहपूर्ण बन गया।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *