Read Now News Read Now News Hindi Samachar
Admin

कांट में भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति नारों से गूंजा नगर

भारतीय बजरंग दल के नेतृत्व में युवाओं का जोश, स्टेट हाईवे पर थमे वाहन

शाहजहांपुर। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को नगर पंचायत कांट में भारतीय बजरंग दल के तत्वावधान में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ संदीप अग्निहोत्री और विकास पाठक द्वारा तिरंगा झंडा दिखाकर किया गया।

तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में युवा और नगरवासी हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के गगनभेदी नारों से पूरा नगर देशभक्ति के रंग में रंग गया। यात्रा रामलीला मैदान से प्रारंभ होकर ब्लॉक, कोतवाली और विभिन्न गली-मोहल्लों से गुजरते हुए पुनः रामलीला मैदान में ही संपन्न हुई।

युवाओं के उत्साह का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यात्रा के दौरान स्टेट हाईवे पर कुछ समय के लिए वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित रही। मोटरसाइकिलों और अन्य वाहनों पर लगे तिरंगे झंडों ने नगर को देशप्रेम के वातावरण से सराबोर कर दिया।

कार्यक्रम आयोजक संदीप अग्निहोत्री ने बताया कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करना तथा नागरिकों में देशप्रेम और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करना है, ताकि देश की एकता और अखंडता को चुनौती देने वाली ताकतों को करारा जवाब दिया जा सके।

इस अवसर पर ददरौल विधायक अरविंद सिंह, ब्लॉक प्रमुख श्रीदत्त शुक्ला, भाजपा नेता कौशल मिश्रा, अखिलेश पाठक सहित अनेक जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। यात्रा में भारतीय बजरंग दल के विवेक मिश्रा नाहिल, विकास पाठक, बिरजू मिश्रा, सुतीक्ष्ण सिंह लुकरी (पूर्व प्रधान), निर्मल मिश्रा, शालू पाठक, सोबरन सिंह यादव, अमन त्रिवेदी, सत्यम शर्मा, शिवम सिंह, शुभम मिश्रा, सुशील सिंह, लालू सिंह, हरिशंकर शुक्ला, राहुल भगवा, प्रवेश वर्मा, अमन शर्मा, विवेक अवस्थी, वीनू मिश्रा, कमल गुप्ता, आकाश कश्यप, शिवम राठौर, कमल किशोर, राम सिंह, दीपक बाजपेई, हरजीत चौहान (निजी सहायक, ददरौल विधायक) सहित बड़ी संख्या में नगर व क्षेत्रवासी शामिल हुए।

तिरंगा यात्रा के समापन पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अखिलेश पाठक ने कहा कि देश की स्वतंत्रता अनगिनत बलिदानों से प्राप्त हुई है और सभी नागरिकों को एकजुट होकर राष्ट्र के विकास में योगदान देना चाहिए। अंत में राजू राजवर्धन ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *