सुधांशु श्रीवास्तव बने दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष

दिव्यांग क्रिकेट के विकास और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में करेंगे कार्य

लखनऊ, 27 जुलाई 2026। खेल प्रबंधन और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े सुधांशु श्रीवास्तव को दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया (डीसीसीबीआई) का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बोर्ड ने उनकी नियुक्ति की घोषणा करते हुए विश्वास जताया है कि उनके अनुभव से देश में दिव्यांग क्रिकेट के विकास को नई गति मिलेगी।

सुधांशु श्रीवास्तव खेल अवसंरचना, खेल प्रबंधन और सामाजिक विकास के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय हैं। वह वर्तमान में एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के उपाध्यक्ष हैं तथा पूर्व में स्पोर्ट्स कमेटी के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं।

अपने नए दायित्व के तहत वह दिव्यांग क्रिकेट के विस्तार, खिलाड़ियों के प्रशिक्षण, प्रतियोगिताओं के आयोजन और उभरती प्रतिभाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में बोर्ड के साथ मिलकर कार्य करेंगे। इसके साथ ही वह भारतीय दिव्यांग क्रिकेट को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने के प्रयासों को भी गति देंगे।

नियुक्ति पर सुधांशु श्रीवास्तव ने कहा कि दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष का दायित्व मिलना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं बोर्ड के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करता हूं। मेरा प्रयास रहेगा कि प्रत्येक दिव्यांग खिलाड़ी को समान अवसर, गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध हो। हम सभी मिलकर भारतीय दिव्यांग क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।

गौरतलब है कि दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया देशभर में दिव्यांग खिलाड़ियों के बीच क्रिकेट को बढ़ावा देने, उन्हें प्रतिस्पर्धात्मक मंच उपलब्ध कराने और समावेशी खेल संस्कृति को मजबूत करने की दिशा में कार्य करता है। बोर्ड का उद्देश्य दिव्यांग खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराना और भारतीय दिव्यांग क्रिकेट को वैश्विक स्तर पर मजबूत पहचान दिलाना है।

Share this newsWhatsAppFacebookX

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *