स्टेट बैंक कर्मचारियो का धरना व प्रदर्शन, 25 एवं 26 मई को देशव्यापी हड़ताल का आवाह्न

लखनऊ। आल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन के आवाह्न पर अपनी लंबित मांगों के समर्थन में आज स्टेट बैंक कर्मचारियों ने मुख्य शाखा के समक्ष मंडल अध्यक्ष अजय पांडे तथा महामंत्री डॉ. डी.के. सिंह के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया।

महामंत्री, डी.के. सिंह ने बताया कि हम मैसेंजर व सशस्त्र गार्डों की भर्ती, पर्याप्त स्टाफ की नियुक्ति, स्थाई पदों पर आउटसोर्सिंग बंद करने, एनपीएस कर्मचारियों को फंड मैनेजर बदलने का विकल्प देने तथा वेतन एवं सेवा शर्तों में समानता लागू करने की मांग कर रहे हैं तथा मेडिकल रीइंबर्समेंट योजना में सुधार, पेंशन संबंधी विसंगतियों का समाधान और एचआरएमएस समस्याओं को शीघ्र दूर करने की मांग भी रखी है।

प्रदर्शन को संगठन के अवधेश सिंह, आर पी सिंह (उपाध्यक्ष द्वय), आशुतोष वर्मा, तारकेश्वर चौहान (उपमहामंत्री द्वय), बृजेश कुमार तिवारी, लखनऊ पश्चिम व आकाश शर्मा- एनसीबीई (उपमहामंत्री द्वय) अंकुर अग्रवाल, राकेश कुमार (सहायक महामंत्री द्वय), दीपेंद्र कुमार, सतीश शुक्ल (क्षेत्रीय सचिव द्वय) एवं अन्य पदाधिकारियों ने संबोधित किया। इस अवसर पर विभिन्न शाखाओं से बड़ी संख्या में आए कार्यकर्ता एवं सदस्यों ने धरना व प्रदर्शन में भाग लिया।

अनिल तिवारी, मीडिया प्रभारी ने बताया कल 12 मई को सभी कर्मचारी काला मास्क पहन कर कार्य करेंगे तथा 13 मई को होनेवाली वार्ता में यदि कोई स्थाई हल नही निकला तो स्टेट बैंक में दो दिवसीय 25 और 26 मई को देशव्यापी हड़ताल की जाएगी।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *