अखिलेश यादव के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर विशाल रक्तदान शिविर, सैकड़ों युवाओं ने किया रक्तदान

अखिलेश यादव के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर विशाल रक्तदान शिविर, सैकड़ों युवाओं ने किया रक्तदान

लखनऊ, 30 जून। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर मंगलवार को सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र स्थित स्काई पब्लिक स्कूल परिसर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।

सरोजनीनगर में आयोजित शिविर में समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लिया मानव सेवा का संकल्प

आयोजक दुर्गेश कुमार सिंह  ने बताया कि रक्तदान शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने के साथ-साथ समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा महादान है और एक यूनिट रक्त किसी अनजान व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने समाजवादी विचारधारा को सेवा, संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व से जोड़ते हुए अधिक से अधिक लोगों से नियमित रक्तदान करने की अपील की।

कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सी.एल. वर्मा, जिलाध्यक्ष जय सिंह ‘जयंत’, जिला महासचिव शब्बीर खान, विधानसभा अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव, राजेंद्र यादव, छात्रसभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमित कुमार दुबे, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष शिव कुमार ‘टाइगर’, मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार ‘ग्यानू’ प्रथम पीडीए यात्री, राम अवतार धीमन, वरिष्ठ नेता अजय प्रताप ‘बिन्नू’, पूर्व पार्षद सुरेश रावत, ललिता राजपूत, ऋतु अग्रवाल, वीना रावत, अजीत यादव ‘पवन’, रामबाबू चौरसिया, हरिपाल यादव, संदीप पटेल, जगमोहन यादव, विनोद शुक्ला, संतोष यादव, जिला पंचायत सदस्य कैप्टन यादव, प्रदीप यादव, अनुराग यादव, इमरान खान, मोहम्मद ताहा, शुभम दीक्षित, इंद्रेश यादव, अजय लोधी, उत्कर्ष मिश्रा, भानु यादव, तहजीबुल रब, शैलेन्द्र शर्मा, राजेश सिंह बिष्ट, ललित रावत, गजेन्द्र सिंह दीवान, शैलेन्द्र यादव, रोहित यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव को उनके जन्मदिन की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु और जनसेवा से परिपूर्ण जीवन की कामना की।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *