कल्याणेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सामूहिक होलिका दहन

लखनऊ (RNN): हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जानकीपुरम स्थित कल्याणेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में कॉलोनीवासियों ने मिलकर पारंपरिक उत्साह और श्रद्धा के साथ होलिका दहन किया।

कार्यक्रम में सोसाइटी के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र प्रताप सिंह, सचिव श्री सुनील श्रीवास्तव, श्री नागेंद्र दुबे, कॉलोनी के मीडिया प्रभारी अधिवक्ता शैलेश सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे। सभी ने विधि-विधान से होलिका माता की पूजा-अर्चना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

उपस्थित लोगों ने कहा कि तेजी से बदलते शहरी जीवन में जहां आपसी संवाद और मेल-मिलाप कम होता जा रहा है, ऐसे सामूहिक आयोजन सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

कॉलोनीवासियों का यह प्रयास न केवल सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखने की दिशा में महत्वपूर्ण है, बल्कि शहरी क्षेत्रों में व्याप्त गुमनामी के बीच सामाजिक सुदृढ़ता को पुनर्स्थापित करने की एक सराहनीय पहल भी है।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *