गूगल के स्टाफ इंजीनियर पीयूष कपूर ने बिना नौकरी छोड़े हासिल की 402वीं रैंक

लखनऊ। पीयूष कपूर ने यूपीएससी सीएसई 2025 में 402वीं रैंक हासिल की। ये 10 वर्षों से अमेरिका (USA) में गूगल (Google) में ‘स्टाफ सॉफ्टवेयर इंजीनियर’ के रूप में कार्यरत हैं। यह सफलता इस मिथक को तोड़ती है कि यूपीएससी के लिए नौकरी छोड़ना या भारत में ही रहना अनिवार्य है।

पीयूष ने बताया सफर में मेरे पिता अरुण कपूर एवं मां रुचि कपूर के साथ बड़े भाई आयुष कपूर मेरी ताकत और प्रेरणास्रोत रहे हैं। उन्हीं के प्रोत्साहन की वजह से मैं आज इस मुकाम पर पहुँच पाया हूँ।

अमेरिका और भारत के बीच का संतुलन गूगल में एक सीनियर लीडरशिप रोल निभाते हुए समय निकालना एक बड़ी चुनौती थी। मैंने टाइम ज़ोन के अंतर को अपनी ताकत बनाया। जब भारत में रात होती, तब मैं शांत वातावरण में अपनी पढ़ाई करता और ऑफिस के बाद भारतीय समय के अनुसार ऑनलाइन मॉक टेस्ट देता था। मैंने अपनी पूरी तैयारी को एक ‘डेटा-ड्रिवन’ प्रोजेक्ट की तरह मैनेज किया।

सिलिकॉन वैली से प्रशासन की ओर एक सफल ग्लोबल करियर के बाद भी मेरे मन में हमेशा देश के लिए कुछ करने की इच्छा थी। मेरा मानना है कि तकनीक और प्रशासन का मेल भारत के भविष्य के लिए क्रांतिकारी हो सकता है। 10 साल के कॉरपोरेट अनुभव ने मुझे दबाव में शांत रहना और जटिल समस्याओं का विश्लेषण करना सिखाया, जो परीक्षा के हर चरण में मेरे काम आया।

मेरी यह यात्रा उन लाखों प्रोफेशनल्स और NRIs के लिए है जो अपनी नौकरी के साथ देश सेवा का सपना देखते हैं। यदि आपके पास स्पष्ट उद्देश्य, अनुशासन और परिवार का साथ है, तो आप दुनिया के किसी भी कोने में रहकर भारत की सबसे कठिन परीक्षा क्रैक कर सकते हैं।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *