एसोसिएशन ऑफ एलायन्स क्लब इंटरनेशनल की यूनिट 171-N का गठन, पदाधिकारियों की घोषणा

लखनऊ, 28 फरवरी। सामाजिक सरोकारों को समर्पित संस्था एसोसिएशन ऑफ एलायन्स क्लब इंटरनेशनल की उत्तर प्रदेश इकाई के अंतर्गत यूनिट 171-N के स्थापना समारोह का आयोजन शहर के एक होटल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में संगठन के विस्तार, समाज सेवा और मानवता के संदेश को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।

समारोह में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। प्रदीप भारद्वाज को मुख्य संरक्षक, पुनीत जौहरी को कैबिनेट सचिव, देशदीपक निगम को कैबिनेट कोषाध्यक्ष, शैलेष कुमार सिंह को मंडल जनसंपर्क अधिकारी, आर. के. मिश्रा को मंडल एडमिनिस्ट्रेटर, वीरेंद्र सिंह को कैबिनेट मुख्य सलाहकार, राज सक्सेना को संयुक्त सचिव तथा प्रवीण गुप्ता को मंडल समन्वयक चुना गया।

नवनियुक्त पदाधिकारियों को दायित्व सौंपते हुए वक्ताओं ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़कर शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाना है। मुख्य संरक्षक प्रदीप भारद्वाज ने सभी पदाधिकारियों से निष्ठा और पारदर्शिता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों ने संगठन को सशक्त बनाने और सेवा कार्यों को गति देने का संकल्प लिया। धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह का समापन हुआ।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *