PDA यात्रा पहुँची शाहजहांपुर, समाजवादी पार्टी ने किया जोरदार स्वागत

शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी की PDA जन जागरण साइकिल व दौड़ यात्रा शुक्रवार को जनपद शाहजहांपुर पहुँची। इस यात्रा में जनपद बरेली के जसवीर सिंह यादव दौड़ते हुए तथा हरविंद यादव साइकिल चलाते हुए सहभागिता कर रहे हैं। यात्रा की शुरुआत 1 जनवरी 2026 को जनपद बरेली से की गई थी।

3 जनवरी 2026 को यात्रा शाहजहांपुर नगर निगम क्षेत्र स्थित टाउन हॉल के पास पहुँची, जहाँ सपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया। इसके पश्चात यात्रा का रात्रि विश्राम शाहजहांपुर में ही कराया गया।

आज 4 जनवरी 2026 को प्रातः 10 बजे सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खान सहित पार्टी के सभी नेताओं और पदाधिकारियों ने फूल-मालाएं पहनाकर यात्रा को जनपद लखीमपुर खीरी के मैगलगंज के लिए रवाना किया। PDA जन जागरण साइकिल व दौड़ यात्रा का समापन लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव से मुलाकात के साथ होगा।

इस अवसर पर सपा जिला महासचिव रंणजय सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार वर्मा, अवधेश कुमार, ओंकार सिंह, नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्ला सिद्दीकी, जिला सचिव संतोष कुमार पाल, मोहम्मद फैसल, अरशद खान, सैयद शकील मियां, सुबहान अंसारी, इकबाल मंसूरी, साजिद मंसूरी, समर सक्सेना, पूर्व सभासद दुर्गेश कुमार गुप्ता, विनोद कुमार, पप्पू शर्मा, अवनीश कुमार सिंह, तालिब सिद्दीकी (कलान), मोहम्मद राज, बब्लू शाह, विजय सोनी, शाहनवाज जिलानी, हशमत, मोहम्मद इस्तेखार, सिद्दीक खान, रानू खान, मोहम्मद मुनीर, आसिफ कुरेशी तथा सपा जिला अध्यक्ष के प्रतिनिधि शाहनवाज सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *