निजी स्कूल के बाहर अभिभावकों का प्रदर्शन, फीस वृद्धि के खिलाफ नारेबाजी

लखनऊ, 13 अप्रैल 2026 (यूएनएस)। राजधानी के जानकीपुरम इलाके में सोमवार को एक निजी स्कूल के बाहर अभिभावकों ने जमकर प्रदर्शन किया। पेरेंट्स ने आरोप लगाया कि नए सत्र से स्कूल प्रशासन ने मनमाने तरीके से फीस में भारी बढ़ोतरी कर दी है।

प्रदर्शन के दौरान अभिभावकों ने स्कूल गेट पर बैनर टांगकर “लूट की दुकान बंद करो” और “शिक्षा को व्यापार बनाना बंद करो” जैसे नारे लगाए। बड़ी संख्या में पेरेंट्स के एकत्र होने से कुछ समय के लिए हंगामे की स्थिति बन गई।

अभिभावकों का कहना है कि फीस के अलावा कॉपी-किताब और ड्रेस के नाम पर भी जबरन वसूली की जा रही है। वहीं स्कूल प्रशासन ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि कुछ लोग साजिश के तहत माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

मामला बढ़ने पर स्कूल प्रबंधन ने कुछ अभिभावकों को बातचीत के लिए बुलाया, लेकिन सभी पेरेंट्स सामूहिक रूप से बातचीत करने पर अड़े रहे।

इस बीच अनिल अग्रवाल (अनएडेड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन) ने कहा कि सभी स्कूल फीस नियमन अधिनियम का पालन कर रहे हैं। यदि किसी स्कूल के खिलाफ शिकायत मिलती है तो उसकी जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल, प्रशासन और स्कूल प्रबंधन अभिभावकों को शांत कराने और बातचीत के जरिए समाधान निकालने की कोशिश में जुटे हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *