मदरहुड ने बदली कियारा आडवाणी की जिंदगी, बोलीं—अब खुद को शेरनी की तरह महसूस करती हूं

मुंबई, 29 मार्च 2026, UNS। बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी मां बनने के बाद एक बार फिर काम पर लौट आई हैं और अपने इस नए जीवन चरण को पूरी तरह एंजॉय कर रही हैं। कियारा का कहना है कि मदरहुड ने उनकी जिंदगी और सोच दोनों को पूरी तरह बदल दिया है।

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कियारा आडवाणी ने बताया कि मां बनने के बाद वह पहले से ज्यादा मजबूत और प्रोटेक्टिव हो गई हैं। उन्होंने कहा कि अब वह खुद को एक “शेरनी” की तरह महसूस करती हैं। उनके अनुसार, इस अनुभव ने उन्हें जिंदगी को देखने का एक नया नजरिया दिया है—जहां एक ओर कुछ चीजें अब उतनी अहम नहीं लगतीं, वहीं दूसरी ओर छोटी-छोटी बातें भी ज्यादा मायने रखने लगी हैं।

कियारा ने अपनी निजी जिंदगी पर बात करते हुए बताया कि शादी के बाद और अब मां बनने के बाद भी उनकी और उनके पति सिद्धार्थ मल्होत्रा की बॉन्डिंग पहले जैसी ही मजबूत बनी हुई है। दोनों आज भी साथ में घूमना, फिल्में देखना और उन पर चर्चा करना उतना ही पसंद करते हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो कियारा जल्द ही फिल्म ‘टॉक्सिक’ के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं, जिसमें वह ‘नादिया’ का किरदार निभाएंगी। इस फिल्म में उनके साथ यश, नयनतारा, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत भी नजर आएंगे।

यह फिल्म 4 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कियारा के फैंस अब उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *