एम.आई. ग्रुप ने किया प्रीमियम आवासीय प्रोजेक्ट ‘एम.आई. रिट्रीट सेंटर-2’ का सॉफ्ट लॉन्च

लखनऊ, 15 फरवरी (RNN)। प्रदेश के प्रतिष्ठित इंफ्रास्ट्रक्चर और रियल एस्टेट डेवलपर एम.आई. ग्रुप ने रविवार को राजधानी लखनऊ में अपने प्रीमियम आवासीय प्रोजेक्ट ‘एम.आई. रिट्रीट सेंटर-2’ का सॉफ्ट लॉन्च किया। यह प्रोजेक्ट अर्जुनगंज क्षेत्र, सुल्तानपुर रोड पर विकसित किया गया है, जो शहर के प्रमुख क्षेत्रों से बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करता है।

कंपनी के अनुसार यह लखनऊ का पहला ऐसा आवासीय प्रोजेक्ट है, जिसमें बिल्डिंग का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद बिक्री के लिए अपार्टमेंट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। साथ ही, अपार्टमेंट का पजेशन भी शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा।

आधुनिक सुविधाओं से लैस 4 बीएचके अपार्टमेंट-

एम.आई. रिट्रीट सेंटर-2 में प्रीमियम श्रेणी के 4 बीएचके अपार्टमेंट विकसित किए गए हैं। परियोजना का निर्माण ग्राहकों की मूलभूत आवश्यकताओं और आधुनिक जीवनशैली को ध्यान में रखते हुए किया गया है, जहां शांत वातावरण के साथ आधुनिक सुविधाओं का संयोजन किया गया है।

प्रोजेक्ट में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति, सुरक्षा व्यवस्था, रूफटॉप गार्डन, स्विमिंग पूल सहित कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जो निवासियों को उच्चस्तरीय जीवनशैली का अनुभव प्रदान करेंगी।

शहर के प्रमुख स्थानों से बेहतर कनेक्टिविटी-

यह परियोजना अर्जुनगंज, सुल्तानपुर रोड पर स्थित है, जहां से शहर के प्रमुख व्यावसायिक और आवासीय क्षेत्रों तक पहुंच आसान है। बेहतर सड़क नेटवर्क और आधारभूत सुविधाओं के कारण यह क्षेत्र तेजी से विकसित हो रहा है और रियल एस्टेट निवेश के लिए एक प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है।

निर्माण पूर्ण होने के बाद लॉन्च, ग्राहकों के भरोसे का प्रतीक-

एम.आई. ग्रुप के निदेशक कासिम अली ने बताया कि एम.आई. रिट्रीट सेंटर-2 उच्च गुणवत्ता वाले निर्माण का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद प्रोजेक्ट को लॉन्च करना कंपनी की पारदर्शिता और ग्राहकों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि इससे समय-सीमा में देरी और ग्राहकों के वित्तीय जोखिम को न्यूनतम किया जा सकेगा। यह परियोजना “Real Estate = Real Asset” की अवधारणा को साकार करती है और ग्राहकों के लिए भरोसे का प्रतीक बनेगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *