मदन की दमदार बल्लेबाजी, फायरबॉल्स मास्टर्स ने टीसीसी लखनऊ को हराया चतुर्थ अधीर दुबे मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट

लखनऊ। मैन ऑफ द मैच मदन (43) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत फायरबॉल्स मास्टर्स ने चतुर्थ अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को खेले गए मुकाबले में टीसीसी लखनऊ को पांच विकेट से पराजित कर दिया।

आरडीएसओ स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टीसीसी लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में सभी विकेट गंवाकर 142 रन बनाए। टीम की ओर से अफजल ने 35 गेंदों पर चार चौकों की मदद से सर्वाधिक 45 रन की पारी खेली। वासिक ने 30 रन, डॉ. फिरोज खान ने 20 रन तथा इश्तियाक अहमद ने 17 रन का योगदान दिया।
फायरबॉल्स मास्टर्स की ओर से अजय द्विवेदी ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके, जबकि विनोद सिंह, अनिल सिंह और सर्वेंद्र सिंह को दो-दो विकेट हासिल हुए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी फायरबॉल्स मास्टर्स की टीम ने 19.1 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। टीम की जीत में मदन ने 35 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्के की मदद से 43 रन की अहम पारी खेली।
उनका अच्छा साथ साकेत मिश्रा ने 29 गेंदों पर 35 रन बनाकर दिया। इसके अलावा अजय कुमार लाल ने नाबाद 19 रन, जसविंदर सिंह ने 17 रन और डॉ. अरुण ने 16 रन का योगदान देते हुए टीम को जीत दिलाई।
टीसीसी लखनऊ की ओर से जितेंद्र पटेल और सुमित गुप्ता ने दो-दो विकेट हासिल किए।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *