IIM लखनऊ के निकट Innovation Hub स्थापित करने का प्रस्ताव, युवाओं को मिलेगा स्टार्ट-अप का नया मंच

लखनऊ। सरोजिनी नगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने उत्तर प्रदेश में नवाचार आधारित उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से IIM लखनऊ के निकट एक Multi-Institutional Innovation Hub / Start-up Facilitation Centre स्थापित करने का प्रस्ताव रखा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर विचार करने का आग्रह किया है।

डॉ. सिंह हाल ही में IIM लखनऊ में आयोजित एक शैक्षणिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे, जहां उन्होंने संस्थान के निदेशक प्रो. एम. पी. गुप्ता के साथ प्रदेश में स्टार्ट-अप पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा की।

स्टार्ट-अप्स के सामने कई चुनौतियाँ

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि प्रदेश के युवा नवप्रवर्तकों को शुरुआती चरण में वित्त, ऋण सुविधा, नियामकीय स्वीकृतियाँ, प्रक्रियागत मंजूरी, मेंटरशिप और तकनीकी सत्यापन जैसी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में एकीकृत प्लेटफॉर्म की कमी स्टार्ट-अप्स के विकास में बाधा बनती है।

One-Stop Start-up Facilitation Centre का सुझाव

विधायक ने One-Stop Start-up Facilitation Centre की परिकल्पना प्रस्तुत करते हुए कहा कि यहां उद्यमियों को Finance, Approvals और Compliance Support एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जा सकेगा। प्रस्तावित Innovation Hub में आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग, MSME विभाग, औद्योगिक विकास विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, Startup एवं Innovation प्रकोष्ठ और Invest UP सहित विभिन्न सरकारी विभागों और वित्तीय संस्थानों के समन्वय का प्रस्ताव है।

वैश्विक मॉडल से प्रेरित पहल

डॉ. सिंह ने कहा कि Block71 (सिंगापुर), Cambridge Innovation Center (यूके), Israel Technology Incubators Program, Pangyo Techno Valley (दक्षिण कोरिया) और Silicon Valley (अमेरिका) जैसे वैश्विक उदाहरण यह साबित करते हैं कि ऐसे नवाचार केंद्र रोजगार, निवेश और उद्यम सृजन के प्रमुख इंजन बन सकते हैं।

युवाओं को मिलेगा नया अवसर

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि यह Innovation Hub उत्तर प्रदेश के युवाओं को रोजगार तलाशने वालों से आगे बढ़ाकर रोजगार सृजित करने वाले उद्यमियों और नवाचार नेताओं में परिवर्तित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा। इससे प्रदेश में निवेश बढ़ेगा, नई तकनीक विकसित होंगी और हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *