संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर: सपा कार्यकर्ताओं की अहम बैठक संपन्न

समाजवादी पार्टी (सपा)  के विशिष्ट कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को लखनऊ के सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र स्थित मन्नत लॉन में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को अधिक सशक्त और प्रभावी बनाना रहा।

बैठक में संगठनात्मक मजबूती, क्षेत्रीय जनसमस्याओं और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर व्यापक चर्चा हुई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने तथा पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान विशेष रूप से बूथ स्तर पर संगठनात्मक ढाँचे को सुदृढ़ करने, जनसंपर्क अभियान तेज करने और चुनावी प्रक्रिया में संगठन की भूमिका को अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। BLA-2 और SIR से संबंधित विषयों पर भी गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर विनोद शुक्ल  ने अपने संबोधन में संगठन की एकजुटता, अनुशासन और सक्रिय भागीदारी को सफलता की कुंजी बताया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की वास्तविक शक्ति हैं और उनका सम्मान व विश्वास संगठन की सबसे बड़ी पूंजी है। साथ ही उन्होंने बूथ स्तर पर समन्वय बढ़ाने और जनसंपर्क अभियान को और तेज करने का आह्वान किया।

बैठक में मौजूद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपने सुझाव प्रस्तुत करते हुए क्षेत्र की जनता की आवाज़ बनकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प दोहराया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *