कौशल विकास की समीक्षा करने लखनऊ पहुंचीं देबाश्री मुखर्जी, आईटीआई अलीगंज का किया निरीक्षण

लखनऊ, 19 मार्च 2026। देबाश्री मुखर्जी, सचिव (व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता), भारत सरकार ने गुरुवार को लखनऊ दौरे के दौरान उत्तर प्रदेश के स्किल इको-सिस्टम और कौशल विकास कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की।

लखनऊ आगमन पर डॉ. हरिओम, अभिषेक सिंह और पुलकित खरे ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन मुख्यालय और राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अलीगंज का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सचिव ने संस्थान में संचालित विभिन्न ट्रेड और प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी ली। उन्होंने रेमंड टेलरिंग सेंटर का अवलोकन करते हुए प्रशिक्षार्थियों से संवाद किया और प्रशिक्षण की गुणवत्ता पर फीडबैक लिया।

टाटा टेक्नोलॉजी के सहयोग से स्थापित आधुनिक लैब्स और कार्यशालाओं का निरीक्षण करते हुए उन्होंने उपलब्ध मशीनरी और प्रशिक्षण की सराहना की। साथ ही रॉयल एनफील्ड और मारुति सुजुकी के वर्कशॉप का अवलोकन कर उद्योग आधारित प्रशिक्षण मॉडल की प्रशंसा की।

ऑटोकैड लैब में प्रशिक्षार्थियों द्वारा तैयार की जा रही तकनीकी ड्रॉइंग की भी उन्होंने सराहना की। इसके अलावा टर्नर वर्कशॉप का निरीक्षण करते हुए छात्रों से बातचीत की और उनके अनुभव जाने। इस दौरान एचसीएल फाउंडेशन समर्थित ‘स्किल रथ’ पहल को भी सराहा।

समीक्षा बैठक में प्रदेश में चल रहे नवाचारों, अप्रेंटिसशिप योजनाओं और रोजगारपरक प्रशिक्षण मॉडल पर प्रस्तुतीकरण दिया गया। देबाश्री मुखर्जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश का स्किल मॉडल देश के लिए एक मिसाल बनता जा रहा है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कौशल विकास कार्यक्रमों को और अधिक उद्योग आधारित और रोजगारपरक बनाया जाए, ताकि युवाओं को बाजार की मांग के अनुरूप तैयार किया जा सके।

इस अवसर पर मानपाल सिंह, डी.के. सिंह, अनिल वर्मा और शिवानी पंकज सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *