अमौसी इंडस्ट्रियल एरिया में कमर्शियल गैस कनेक्शन का शुभारंभ

लखनऊ। महेश नमकीन प्रा. लि., अमौसी इंडस्ट्रियल एरिया, नादरगंज में ग्रीन गैस लिमिटेड के कमर्शियल गैस कनेक्शन का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में दोनों कंपनियों के मैनेजिंग डायरेक्टर्स की गरिमामयी उपस्थिति में फीता काटकर उद्घाटन संपन्न हुआ।

नए कमर्शियल गैस कनेक्शन के प्रारंभ होने से महेश नमकीन प्रा. लि. में पर्यावरण के अनुकूल, सुरक्षित एवं निर्बाध गैस आपूर्ति सुनिश्चित होगी। इससे उत्पादन प्रक्रियाओं में निरंतरता आएगी और ऊर्जा लागत को संतुलित रखने में भी मदद मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कहा कि ग्रीन गैस लिमिटेड द्वारा उपलब्ध कराई जा रही स्वच्छ एवं पाइप्ड गैस सुविधा औद्योगिक इकाइयों के लिए अत्यंत लाभकारी है। यह पहल न केवल ऊर्जा दक्षता को बढ़ावा देती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।

महेश नमकीन प्रा. लि. के चेयरमैन एवं डायरेक्टर श्री वासुदेव चावला ने ग्रीन गैस लिमिटेड का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहयोग कंपनी के औद्योगिक संचालन को और अधिक सुरक्षित, आधुनिक और पर्यावरण-हितैषी बनाएगा।

इस अवसर पर दोनों कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारीगण एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *