नंदौली गाँव में 500 से अधिक जरूरतमंदों को कंबल वितरण

आठ वर्षों से जारी सेवा अभियान की ग्रामीणों ने की सराहना

मोहनलालगंज। संवाददाता– सरल केयर फ़ाउंडेशन ट्रस्ट, बाबू सुंदर सिंह फ़ाउंडेशन और एमडी ट्रेड लाइन के संयुक्त तत्वावधान में नंदौली गाँव के पंचायत भवन में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान 500 से अधिक जरूरतमंद ग्रामीणों को कंबल वितरित किए गए। यह सेवा अभियान पिछले आठ वर्षों से निरंतर संचालित किया जा रहा है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बाबू सुंदर सिंह इंजीनियरिंग कॉलेज के चेयरपर्सन आनंद शेखर सिंह और वाइस चेयरपर्सन रीना सिंह ने कहा कि बाबू सुंदर सिंह फ़ाउंडेशन सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहा है। उन्होंने कहा कि कंबल वितरण जैसे कार्यक्रम समाज के कमजोर वर्गों के प्रति संस्था की संवेदनशीलता और जिम्मेदारी को दर्शाते हैं।

एमडी ट्रेड लाइन के प्रबंध निदेशक मुरलीधर आनंदीलाल शर्मा और ममता मुरलीधर शर्मा ने कहा कि जरूरतमंद ग्रामीणों की सहायता कर उन्हें आत्मसंतोष की अनुभूति होती है और भविष्य में भी वे इस सेवा अभियान से जुड़े रहेंगे।

सरल केयर फ़ाउंडेशन की अध्यक्ष रीता सिंह ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि नंदौली गाँव में पिछले आठ वर्षों से कंबल वितरण कार्यक्रम लगातार आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति सहायता से वंचित न रहे।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान रीना सिंह, प्रोफेसर डॉ. के.के. सिंह, डॉ. आलोक शुक्ला, पूर्व प्रधान राम बहादुर, अमृतलाल, शिक्षक एवं समाजसेवी आईपी सिंह, हाईकोर्ट अधिवक्ता राजेश तिवारी, काजल सोनी, विनोद तिवारी, सत्यप्रताप सिंह, राजेश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *