पीडीए कंबल वितरण व नारी सम्मान समारोह में उमड़ा जनसैलाब, प्रदेश सचिव पुनीता सिंह को विधानसभा प्रभारी की जिम्मेदारी
लखनऊ/गाजीपुर। किसानों के मसीहा एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर बाघी में पीडीए कंबल वितरण एवं नारी सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री रीबू श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक लालता प्रसाद निषाद, जिलाध्यक्ष डॉ. गोपाल यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, विधानसभा अध्यक्ष तहसीन अहमद एवं सपा नेता डॉ. समीर सिंह उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के प्रभारी यादव महासभा के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव रहे, जबकि आयोजन की जिम्मेदारी सपा महिला सभा की प्रदेश सचिव पुनीता सिंह ‘खुशबू’ ने निभाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला सभा की जिलाध्यक्ष विभा पाल ने की तथा मंच संचालन यादव महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष रामज्ञान सिंह यादव ने किया।
सम्मान समारोह की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इसके पश्चात सुजीत यादव एवं पुनीता सिंह ने आगंतुक अतिथियों का भव्य मालाओं से स्वागत किया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्य अतिथि रीबू श्रीवास्तव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही पात्र महिलाओं को नारी सम्मान योजना के अंतर्गत 40 हजार रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने कंबल वितरण व नारी सम्मान समारोह की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों को सम्मान और संबल देने का कार्य करते हैं।
रीबू श्रीवास्तव ने कहा कि पुनीता सिंह एक कर्मठ और जमीनी कार्यकर्ता हैं, इसी कारण उन्हें प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दी गई है और उनके कार्यों को देखते हुए सदर विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी भी बनाया गया है।
जिलाध्यक्ष डॉ. गोपाल यादव ने भारी जनसमूह को देखकर उत्साह व्यक्त करते हुए कहा कि पीडीए सम्मान समारोह में उमड़ी भीड़ यह संकेत देती है कि वर्ष 2027 में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। अन्य वक्ताओं ने भी सुजीत यादव एवं पुनीता सिंह द्वारा पिछले तीन वर्षों में किए गए सामाजिक और संगठनात्मक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे समर्पित नेता ही लोहिया और नेताजी के विचारों को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं।
कार्यक्रम में सीमा यादव (पूर्व चेयरमैन), उपेंद्र यादव (ब्लॉक प्रमुख देवकली), देवेंद्र यादव टिंकू (जिला पंचायत सदस्य), कन्हैया विश्वकर्मा (जिला महासचिव), जोगी यादव (जिलाध्यक्ष प्रधान संगठन), सूरज राम बागी (पूर्व जिला पंचायत सदस्य), महेश यादव, पारसनाथ यादव, ओमप्रकाश यादव (पूर्व ब्लॉक प्रमुख), आशा यादव (प्रदेश सचिव), बिंदू बाला बिंद (सपा नेत्री), अरविंद यादव, सुषमा बिंद (विधानसभा अध्यक्ष सदर), ममता यादव, सुनीता यादव (विधानसभा अध्यक्ष जंगीपुर), ज्योति पांडेय (प्रदेश सचिव), रीता विश्वकर्मा (राष्ट्रीय सचिव), महेंद्र बिंद, रामशीष यादव, अभिषेक यादव बिट्टू, रामध्यान यादव, संगीता गुप्ता, सतेन्द्र यादव ‘सत्या’, दिनेश यादव, जगत मोहन बिंद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, महिलाएं और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
