उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ट्रांसपोर्ट नगर इकाई का गठन, सुनील मौर्य बने अध्यक्ष

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ट्रांसपोर्ट नगर इकाई का गठन, सुनील मौर्य बने अध्यक्ष

लखनऊ। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के तत्वावधान में रविवार देर शाम ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र के व्यापारियों की एक बड़ी बैठक का आयोजन एक होटल में किया गया। बैठक में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर ट्रांसपोर्ट नगर इकाई का सर्वसम्मति से गठन किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता की उपस्थिति में ट्रांसपोर्ट नगर के व्यापारियों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की और अपनी समस्याओं के समाधान के लिए उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के बैनर तले एकजुट होने का निर्णय लिया। इसके बाद नई इकाई की कार्यकारिणी का गठन किया गया।

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, ट्रांसपोर्ट नगर इकाई में सर्वसम्मति से
सुनील मौर्य को अध्यक्ष,
सुरेंद्र मौर्य को महामंत्री,
आनंद यादव एवं रंजीत मौर्य को उपाध्यक्ष,
अजय प्रताप सिंह को कोषाध्यक्ष,
अमित शर्मा को संगठन मंत्री,
राजीव गुप्ता को मीडिया प्रभारी,
जयभान सिंह को सह मीडिया प्रभारी,
आशीष जैन को मंत्री,
सुनील जी एडवोकेट को विधि सलाहकार,
महेंद्र लाल अरोड़ा एवं राधे पाल को संरक्षक चुना गया।

वहीं कार्यकारिणी समिति के सदस्य के रूप में संतोषी जी, संतोष कुमार शुक्ला, राम मेहर शर्मा, विनोद मौर्य और सुधील पाल को जिम्मेदारी सौंपी गई।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर के व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल पूरी मजबूती के साथ संघर्ष करेगा और कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय व्यापारियों के लिए चुनौतीपूर्ण है, लेकिन संगठित होकर और उत्साह के साथ सभी चुनौतियों का सामना किया जा सकता है।

उन्होंने व्यापारियों से एकजुट रहने, एक-दूसरे की समस्याओं में सहयोग करने और आधुनिक व्यापारिक विधाओं को अपनाने की अपील की। साथ ही कहा कि किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार से घबराने की आवश्यकता नहीं है, संगठन हर कदम पर व्यापारियों के साथ है।

गठन बैठक को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, प्रदेश उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह चड्ढा, प्रदेश कोषाध्यक्ष मो. अफजल, प्रदेश मंत्री संदीप सिंह गौर, नगर महामंत्री मोहित कपूर, नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. साकेत चतुर्वेदी तथा संगठन के एडवाइजरी बोर्ड के चेयरमैन हरीश कोहली ने भी संबोधित किया।

बैठक में बड़ी संख्या में ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र के व्यापारी मौजूद रहे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनील मौर्य ने बताया कि शीघ्र ही नवगठित कमेटी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *