शाहजहांपुर में उद्योग व्यापार संगठन की महिला इकाई का गठन रीना शर्मा बनीं जिलाध्यक्ष, नीलम हांडा जिला महामंत्री

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के सदस्यता अभियान के तहत जिले में आज महिला इकाई का गठन किया गया। संगठन के जिलाध्यक्ष जसविंदर सिंह और जिला महामंत्री अनूप राना की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में 35 से अधिक महिला व्यापारियों ने सदस्यता ग्रहण कर संगठन में अपनी सहभागिता जताई।

कार्यक्रम में नवगठित महिला इकाई के पदाधिकारी घोषित किए गए हैं:

रीना शर्मा — जिला अध्यक्ष

नीलम हांडा — जिला महामंत्री

शालू अरोड़ा — जिला प्रभारी

शमीला — जिला कोषाध्यक्ष

पूजा मिश्रा — वरिष्ठ उपाध्यक्ष

नवचयनित पदाधिकारियों का स्वागत फूलमालाओं से किया गया और उन्हें संगठन की गतिविधियों में सक्रिय योगदान देने के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

जिलाध्यक्ष जसविंदर सिंह ने कहा कि महिला व्यापारियों के जुड़ने से संगठन और अधिक सशक्त होगा और किसी भी महिला व्यापारी का शोषण नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि महिला इकाई व्यापारिक समस्याओं के समाधान में महिलाओं की आवाज़ बनेगी और उन्हें व्यापारिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का अवसर मिलेगा।

जिला संरक्षक राजीव सक्सेना ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी और संगठन हित में सक्रिय रूप से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महिला इकाई के गठन से जिले में महिला व्यापारियों की भागीदारी बढ़ेगी और यह व्यापारिक समुदाय के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

कार्यक्रम में उपस्थित महिला व्यापारियों ने भी संगठन की गतिविधियों में सहयोग और सक्रिय भागीदारी करने का संकल्प व्यक्त किया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *