राष्ट्रपति से मिले खुटार के गोल्डन फ्लॉवर पब्लिक स्कूल के मेधावी विद्यार्थी

खुटार। नगर के गोल्डन फ्लॉवर पब्लिक स्कूल के चयनित मेधावी विद्यार्थियों को शुक्रवार को भारत की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से शैक्षणिक भेंट का अवसर मिला। यह मुलाक़ात छात्रों के लिए अत्यंत प्रेरणादायी रही, जिसमें राष्ट्रपति ने बच्चों से उनकी शिक्षा, लक्ष्य और सीखने की प्रक्रिया को लेकर विस्तृत संवाद किया।

राष्ट्रपति मुर्मू ने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और निरंतर सीखने के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य युवा पीढ़ी के हाथों में है और शिक्षा ही वह आधार है, जो उन्हें मजबूत और सक्षम नागरिक बनाती है। राष्ट्रपति ने बच्चों को भविष्य के लक्ष्य निर्धारित करने तथा उनके प्रति समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा दी। साथ ही शैक्षणिक स्तर को और सुदृढ़ करने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव भी साझा किए।

भेंट के बाद विद्यार्थियों ने इस अनूठे अनुभव को विद्यालय परिसर में अन्य छात्रों के साथ साझा करते हुए बताया कि महामहिम से मुलाक़ात उनके जीवन के सबसे गौरवपूर्ण क्षणों में से एक है। छात्रों ने कहा कि राष्ट्रपति के मार्गदर्शन ने उन्हें आत्मविश्वास और नई ऊर्जा से भर दिया है।

इस विशेष अवसर पर विद्यार्थियों के साथ विद्यालय के निदेशक डॉ. नवदीप सिंह सिद्धू और प्रधानाचार्य राजकुमार शाही भी उपस्थित रहे। दोनों ने कहा कि यह मुलाक़ात न केवल बच्चों के लिए प्रेरणादायी है, बल्कि विद्यालय के लिए भी गौरव का विषय है। ऐसी शैक्षणिक यात्राएं छात्रों के व्यक्तित्व विकास और उच्च आकांक्षाओं को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *