एसपी राजेश द्विवेदी ने किया कोतवाली क्षेत्र में पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

शाहजहांपुर। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने थाना कोतवाली क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधिकारीगण एवं पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर स्थिति का निरीक्षण किया। गश्त में एसपी के साथ क्षेत्राधिकारी नगर, थाना कोतवाली पुलिस, थाना सदर बाजार पुलिस, महिला थाना पुलिस सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

गश्त के दौरान एसपी ने प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों तथा संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहते हुए विनम्र व्यवहार के साथ सक्रिय रूप से ड्यूटी करने तथा आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान एसपी द्वारा आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें पुलिस का सहयोग करने, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहभागिता करने हेतु प्रेरित किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए निरंतर पैदल गश्त, रात्रिकालीन भ्रमण एवं चेकिंग अभियान संचालित किए जा रहे हैं, जिससे जनसुरक्षा व कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जा सके।

अधिक ख़बरों के लिए पढ़ते रहे : https://readnownews.in/

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *