शाहजहांपुर: नगर आयुक्त ने बच्चों को उपहार देकर दी बाल दिवस की शुभकामनाएं

शाहजहांपुर, 14 नवंबर। बाल दिवस के अवसर पर नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्रा ने शुक्रवार को नगर क्षेत्र के कत्याटोला स्थित नगर निगम मांटेसरी स्कूल पहुंचकर बच्चों को उपहार वितरित किए और उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ विकास की कामना की।

कार्यक्रम में संयुक्त नगर आयुक्त संगीता कुमारी और महाप्रबंधक जल विजय नारायण मौर्य भी उपस्थित रहे। दोनों अधिकारियों ने भी बच्चों को उपहार प्रदान किए और बाल दिवस पर उन्हें प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएँ, नगर निगम के अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में उत्साह का माहौल रहा और अधिकारीगण ने बाल दिवस को आनंदपूर्ण ढंग से मनाने हेतु स्कूल प्रबंधन के प्रयासों की सराहना की।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *