स्टाम्प एवं पंजीयन मंत्री ने किया उपनिबंधक कार्यालय भवन का शिलान्यास

लखनऊ, 25 मई 2026 (यूएनएस)। लखनऊ के सरोजनी नगर क्षेत्र में उप निबंधक सरोजनी नगर प्रथम एवं द्वितीय कार्यालय भवन का भूमि पूजन और शिलान्यास समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवीन्द्र जायसवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में नए भवन का शिलान्यास किया।

यह विकास कार्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में कराया जा रहा है। कार्यक्रम में सरोजनी नगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त नए कार्यालय भवन के निर्माण से क्षेत्र की जनता को रजिस्ट्री और पंजीयन संबंधी कार्यों में बड़ी सहूलियत मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नागरिकों को पारदर्शी, सुलभ और आधुनिक सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने सरोजनी नगर को मिली इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विभागीय मंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर नया कार्यालय भवन बनने से लोगों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान संभव हो सकेगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *