ईरान में फंसे भारतीयों के लिए अलर्ट: दूतावास ने तुरंत देश छोड़ने की दी सलाह

नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच दो सप्ताह के युद्धविराम की घोषणा के बावजूद स्थिति को संवेदनशील मानते हुए तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है।

दूतावास ने स्पष्ट रूप से कहा है कि सभी भारतीय नागरिक सुरक्षित माध्यमों से जल्द से जल्द ईरान छोड़ दें। यह दूसरी एडवाइजरी है, जो पहले जारी चेतावनी के एक दिन बाद बुधवार (8 अप्रैल 2026) को जारी की गई है।

एडवाइजरी में भारतीयों से कहा गया है कि वे दूतावास के साथ समन्वय बनाए रखें और केवल उन्हीं मार्गों का उपयोग करें, जो दूतावास द्वारा सुझाए गए हैं। साथ ही सख्त चेतावनी दी गई है कि बिना आधिकारिक सलाह के किसी भी अंतरराष्ट्रीय जमीनी सीमा (लैंड बॉर्डर) की ओर जाने की कोशिश न करें।

दूतावास ने यह भी स्पष्ट किया है कि मौजूदा परिस्थितियों में सुरक्षा सर्वोपरि है, इसलिए किसी भी प्रकार का जोखिम उठाने से बचें और केवल आधिकारिक निर्देशों का पालन करें।

यह एडवाइजरी क्षेत्र में जारी तनाव और अनिश्चित हालात को देखते हुए जारी की गई है, ताकि भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *