वाराणसी के अमित पांडे बने उत्तर प्रदेश खेल एवं शिक्षा परिषद के अध्यक्ष

वाराणसी, 29 मार्च 2026। उत्तर प्रदेश खेल एवं शिक्षा परिषद की रविवार को हुई वार्षिक वर्चुअल बैठक में वाराणसी के अमित पाण्डेय को सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। उनके चुने जाने पर प्रदेश भर के पदाधिकारियों और सदस्यों ने खुशी जताते हुए संगठन को नई दिशा मिलने का विश्वास व्यक्त किया।
इस बैठक में प्रदेश के करीब 32 जिलों के प्रतिनिधियों ने सक्रिय भागीदारी की। इस दौरान संगठन की आगामी कार्ययोजना, विस्तार और नई कार्यकारिणी के गठन पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी जिलों के प्रतिनिधियों ने संगठन को और मजबूत बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव भी रखे।
बैठक में राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के कई प्रमुख पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इनमें भारतीय खेल एवं शिक्षा परिषद के अध्यक्ष अरविंद चित्तौड़िया, सचिव धर्मेंद्र, उत्तर प्रदेश खेल एवं शिक्षा परिषद के सचिव पंकज पाण्डेय, पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान संरक्षक नीलू मिश्रा और उपाध्यक्ष प्रशांत सिंह शामिल रहे।
इसके अलावा अन्य सदस्यों में प्रशांत, शुभम राय, प्रेमपाल, रामप्रसाद, लाल जी धुरिया, ऋषिकेश, हरिकेश, विपिन, शुभम धुरिया और आशीष सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमित पाण्डेय ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संगठन की गरिमा को बनाए रखते हुए खेल और शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊर्जा और समर्पण के साथ काम करेंगे।
अंत में प्रदेश सचिव पंकज पाण्डेय ने बैठक में शामिल सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सफल आयोजन के लिए सभी का आभार प्रकट किया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *