वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी का 168वां बलिदान दिवस, नेताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि

लखनऊ। अमर शहीद वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी के 168वें बलिदान दिवस पर राजधानी लखनऊ में भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. नीरज सिंह, भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी तथा महापौर सुषमा खर्कवाल ने कैपिटल तिराहा, भाजपा मुख्यालय के सामने स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने वीरांगना को स्मरण करते हुए कहा कि उनके 168वें बलिदान दिवस पर प्रदेश सरकार और आम जनमानस की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है। उन्होंने कहा कि रानी अवंती बाई लोधी का सनातन संस्कृति की रक्षा में महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जिसे आज भी गर्व के साथ याद किया जाता है।

उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी को वीरांगना के जीवन, संघर्ष और त्याग को पढ़ना चाहिए तथा उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लेना चाहिए।

इस अवसर पर डॉ. नीरज सिंह ने कहा कि रानी अवंती बाई लोधी ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ अदम्य साहस के साथ संघर्ष करते हुए देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनका जीवन त्याग, वीरता और राष्ट्रप्रेम का प्रेरणादायक उदाहरण है।

वहीं आनंद द्विवेदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता वीरांगना के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्रहित में समर्पित रहने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोधी समाज के लोग और पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग के अनुसार, प्रदेश मंत्री शंकर लाल लोधी, संजय लोधी, किशन कुमार लोधी, राम शंकर राजपूत, विपिन सोनकर, घनश्याम अग्रवाल, मानवेंद्र सिंह, सीता नेगी, विजय भुर्जी और विनायक पांडे समेत कई लोगों ने वीरांगना की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम का माहौल देशभक्ति और सम्मान से ओत-प्रोत रहा, जहां उपस्थित लोगों ने वीरांगना के आदर्शों पर चलने का संकल्प भी लिया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *