धर्मपाल सिंह ने होली पर गौ काष्ठ से होलिका दहन की अपील की

लखनऊ: होली के पावन पर्व पर उत्तर प्रदेश के पशुधन, दुग्ध विकास एवं राजनैतिक पेंशन विभाग के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण अपील की है।

मंत्री ने होलिका दहन के अवसर पर लकड़ी के स्थान पर गाय के गोबर से निर्मित गौ काष्ठ/लट्ठों के उपयोग का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि गौ काष्ठ के प्रयोग से जहां एक ओर पेड़ों की कटाई में कमी आएगी और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में मदद मिलेगी, वहीं दूसरी ओर गौशालाओं की आय बढ़ेगी और उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा।

श्री सिंह ने अपने संदेश में कहा कि होली रंगों, उल्लास और आपसी प्रेम का प्रतीक पर्व है, जो समाज में भाईचारे और समरसता को मजबूत करता है। यह त्योहार हमें भेदभाव मिटाकर एक-दूसरे के साथ प्रेम, सद्भाव और सहयोग की भावना से आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि होली के अवसर पर सामाजिक समरसता, ग्रामीण समृद्धि और प्रदेश के सर्वांगीण विकास के संकल्प को और सुदृढ़ करें। मंत्री ने सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि रंगों का यह पर्व सभी के जीवन को खुशियों के विविध रंगों से भर दे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *