उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने 1st नेशनल शुआई जिआओ चैंपियनशिप का किया शुभारंभ

लखनऊ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम के इंडोर हाल में आयोजित 1st नेशनल शुआई जिआओ चैंपियनशिप का दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों और तकनीकी अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि नए खेलों की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं देश और प्रदेश में खेल संस्कृति को सशक्त बनाने के साथ खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का व्यापक मंच प्रदान करती हैं।

कार्यक्रम में एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विष्णु सहाय, आयोजन सचिव शैलेश अग्रवाल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित वोवीनाम फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण गर्ग ने उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया और प्रतियोगिता का शुभंकर भेंट किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर World Shuai Jiao Federation के उपाध्यक्ष एंटोनियो लंगियानो तथा अंतरराष्ट्रीय चैंपियन एलेसियो पासिउल्ली पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता में देश के 15 राज्यों से आए खिलाड़ियों ने सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग (बालक एवं बालिका) के लगभग 60 भार वर्गों में भाग लिया। प्रतियोगिता के प्रथम दिवस बालिका वर्ग की स्पर्धाएं आयोजित की गईं, जिनमें खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्ण प्रदर्शन किया।

सीनियर गर्ल्स वर्ग में –48 किग्रा में पंवार पायल तयानी (गुजरात), –56 किग्रा में मोनिका (हरियाणा), –60 किग्रा में राजेश्वरी (हरियाणा), –65 किग्रा में दीपांशी (हरियाणा), –70 किग्रा में पाल वर्षा संतोष (गुजरात) तथा –75 किग्रा में सोनिया (दिल्ली) ने स्वर्ण पदक जीता।

जूनियर गर्ल्स वर्ग में –44 किग्रा में निकिता बी (कर्नाटक), –48 किग्रा में आर. चंद्रा (तमिलनाडु), –52 किग्रा में प्रियंका एम, –56 किग्रा में उमंग रांगर (उत्तराखंड), –60 किग्रा में सौम्या एम (कर्नाटक), –65 किग्रा में यावंतिका (उत्तर प्रदेश) और –70 किग्रा में तृप्ति तयडा (महाराष्ट्र) ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया।

सब-जूनियर गर्ल्स वर्ग में पलक मडावी, निकिता, सुहानी भट्ट, एस. सामीथा, रिस्किता, पारी चौहान, अक्षिता सैनी, स्वरा घाडगे और दिशा पुंडीर ने अपने-अपने भार वर्गों में स्वर्ण पदक हासिल किया।

आयोजकों ने बताया कि यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगी और प्रदेश में खेलों के प्रति बढ़ती रुचि को नई दिशा देगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *