लखनऊ। विकासनगर, लखनऊ व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह लक्ष्मी कॉम्पलेक्स, निकट मामा चौराहा, विकासनगर, लखनऊ में लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र की अध्यक्षता में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
मंच का संचालन विशाल चौरसिया एवं एडवोकेट पान सिंह भंडारी, ने किया
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा भाजपा नेता नीरज सिंह जी उपस्थित रहे।
सर्व प्रथम मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र माला एवं मोमेंटो देकर स्वागत किया तत्पश्चात लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र एवं लखनऊ व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता अरविंद पाठक इमरान कुरैशी नितिन जैन गोपाल दीक्षित राकेश मिश्र (पार्षद) अजय सक्सेना रिंकू यादव आशीष श्रीवास्तव परमजीत सिंह पवन सिंह चौहान एवं आदर्श सिंह का सम्मान किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजप नेता डाक्टर नीरज सिंह के द्वारा विकासनगर व्यापार मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई तथा सभी पदाधिकारियों से संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प दिलाया गया।
शपथ ग्रहण करने वाले प्रमुख पदाधिकारी इस प्रकार हैं—
संरक्षक: एडवोकेट पान सिंह भंडारी, मोहम्मद सबाहत
चेयरमैन: डॉ० अनुपम सिंह भंडारी
अध्यक्ष: मोहम्मद शोएब जलाली
वरिष्ठ महामंत्री: मोहम्मद शरीफ सिद्दीकी
कोषाध्यक्ष: मोहम्मद अकरम
महामंत्री: अमन शुक्ला
वरिष्ठ उपाध्यक्ष: अमान मुस्तफा खान, मोहम्मद अनवर सिद्दीकी, ऋषभ चौरसिया, अनस अहमद
उपाध्यक्ष: डॉ० पूजा सनवाल, सईद बशीर, फैज खान, मनोज कुमार गुप्ता
वरिष्ठ संगठन सचिव: सैय्यद अकरम अली, प्रेम चंद गुप्ता
संगठन सचिव: राज कुमार सिंह, नफीस खालिद
प्रचार मंत्री: मोहम्मद आरिफ रहमानी, डॉ० मोहम्मद काशिफ, डॉ० प्रिया सिंह, मोहम्मद सलीम, फैज अहमद सिद्दीकी, शकीलउररहमान खान, अब्दुल अहद
मीडिया प्रभारी: अमीर अब्बास, मोहन सिंह बिष्ट
विधि सलाहकार: मोनिस उर रहमान अंसारी, चौधरी मुआज अहमद, हाशमी, प्रवीन कुमार
मुख्य अतिथि ने व्यापारी समाज को हर परिस्थिति में साथ देने का संकल्प लिया और कहा यह समाज देश के साथ हर परिस्थिति में खड़ा रहता हैं और अर्थ व्यवस्था का स्तंभ है इस लिए हमारी सरकार व्यापारी समाज के साथ मिलकर कार्य कर रही है और उनका हित सदा सर्वोपरि है।
अध्यक्ष अमर नाथ मिश्र ने निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और कहा की आपके जुड़ने से व्यापारी परिवार में वृद्धि हुई है
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं व्यापारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि विकासनगर व्यापार मंडल व्यापारियों की समस्याओं के समाधान, उनके हितों की रक्षा तथा क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
मुख्य अतिथि के द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए व्यापारियों के हितों की रक्षा एवं संगठन की मजबूती हेतु कार्य करने का आह्वान किया।
